Ranchi Police : राज्यपाल के निर्देश पर लगाए उपद्रवियों के पोस्टर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गृह सचिव ने भेजा नोटिस

Samachar Jagat | Thursday, 16 Jun 2022 01:34:01 PM
Ranchi Police : Home Secretary sent notice to Senior Superintendent of Police on posters of miscreants on the instructions of Governor

रांची |  रांची में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई व्यापक हिसा में शामिल उपद्रवियों की धर-पकड़ में तेजी लाने के लिए राज्यपाल के निर्देश पर मंगलवार को रांची पुलिस द्बारा उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाये जाने के बाद राज्य के गृह सचिव ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेन्द्र कुमार झा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।राज्य सरकार और राजभवन में बढ़ती तनातनी का यह एक नया मामला प्रतीत होता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिदल की पैगबंर मोहम्मद को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ रांची में 10 जून को हुई हिसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल के निर्देशानुसार 14 जून की शाम को रांची में कुछ सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस द्बारा उपद्रवियों की तस्वीर वाले पोस्टर एवं होîडग लगाए गए थे।

राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार देर रात रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा को इस संबंध में नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का कहा है। नोटिस में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, '' दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें।’’ नोटिस में नौ मार्च 2020 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया, '' 10 जून को रांची में हुई घटनाओं में अवैध रूप से एकत्रित होने तथा हिसा में कथित रूप से शामिल लोगों की तस्वीर वाले पोस्टर 14 जून को रांची पुलिस द्बारा लगाये गए, जिनमें कई लोगों के नाम एवं विवरण भी दिये गये हैं। यह विधि सम्मत नहीं है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्बारा नौ मार्च 2020 को एक जनहित याचिका के संबंध में दिए आदेश के विरुद्ध है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.