Bhilwara में विजयदशमी पर रावण का 51 फीट के पुतले का दहन होगा

Samachar Jagat | Saturday, 01 Oct 2022 03:30:40 PM
Ravana's 51 feet effigy will be burnt on Vijayadashami in Bhilwara

भीलवाड़ा |  राजस्थान में भीलवाडा नगरपरिषद के तत्वावधान विजया दशमी पर्व पर तेजाजी चौक में दहन के लिए इस बार रावण का पुतला 51 फीट का होगा। जिले में इसके अलावा पुर, सांगानेर एवं लेबर कॉलोनी में दहन के लिए भी आकर्षक पुतले तैयार किये जा रहे हैं। परिषद परिसर में पुतला बनाने में अपने साथी कारीगरों के साथ पिछले 17 दिन से जुटे अब्दुल समद शोरगर ने बताया कि तेजाजी चौक दशहरा मैदान के लिए 51 फीट का रावण तथा 35-35 फीट के मेघनाथ कुंभकर्ण के पुतले होंगे।

पुतलों के अलावा लंका द्बार एवं पांच जानवर के पुतले भी बनाये जा रहे है। उप नगर पुर, सांगानेर एवं लेबर कॉलोनी में रावण मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। श्री सोरगर ने बताया कि पुतला निर्माण अंतिम चरण में है। नगर परिषद सूत्रों ने बताया कि पुतलों के लिए आतिशबाजी नगर परिषद उपलब्ध कराएंगी। रावण दहन के दौरान दर्शक भव्य आतिशबाजी का आनंद उठाएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.