इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के जेल विभाग में जेल प्रहरी (कार्यपालिक) और वन विभाग में वन रक्षक तथा क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) के कुल 2112 पदों पर निकली भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इस भर्ती के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी 3 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का पूरा विवरण:
पदों का नाम: जेल प्रहरी, वन रक्षक
पदों की संख्या: 2112 पद
आवेदन की अन्तिम तिथि: 3 फरवरी 2023
शैक्षिक योग्यता: दसवीं पास। पूरी जानकारी आफिशियल वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट peb.mponline.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।