Delhi में इस साल 17 अक्टूबर तक 50 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण रद्द

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Oct 2022 10:48:55 AM
Registration of more than 50 lakh vehicles canceled in Delhi till 17th October this year

नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन विभाग इस साल अब तक 50 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण रद्द कर चुका है। आधिकारिक आकंड़ों में यह जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया है, उनमें 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एक साल में वाहनों का पंजीकरण रद्द करने की यह सबसे बड़ी संख्या है। आंकड़ों के अनुसार 2018 से 2022 के बीच 53,38,045 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया था। इस साल 17 अक्टूबर तक 50,25,447 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया जा चुका है। साल 2018 में, उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में क्रमश: 10 साल और 15 साल से पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.