- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज शनिवार को असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा का परिणाम बैंक की आधिकारिक साइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे चेक कर सकते हैं।
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आरबीआई असिस्टेंट फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम 2019 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा रविवार, 22 नवंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। वहींं 14 और 15 फरवरी, 2020 को आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2020 को घोषित किए गए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल असिस्टेंट के 926 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते है।