City News : दो दिन की बरसात में रोड़ एक्सीडेंट बढे, दुपहिया वाहन सबसे आगे

Samachar Jagat | Saturday, 23 Jul 2022 03:33:52 PM
Road accidents increased in two days of rain, two wheelers at the fore

जयपुर। जयपुर में दो दिन की तेज बारिश में एक दर्जन से अधिक रोड़ एक्सीडेंट के समाचार हैं। दुर्घटना मंे मोटरसाइकल सबसे अधिक स्लिप हुई हैं। दो केस बारिश में दिवार गिरने के हैं। सभी का उपचार सवाई मानसिंह अस्पताल क ी ट्रोमा इकाई में चल रहा है। चलती ट्रेन की बोगी से नीचे गिरा, ड्राईवर की समझदारी से जान बचीलाडनू के निकट दिल्ली रूट पर गुरूवार को एक अध्ोड़ व्यक्ति जो कि बोगी के गेट पर खड़ा हो कर सफर कर रहा था, सवारियों का धक्का लग जाने पर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया । घायल सख्स को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल मेंं भर्ती करवाया गया है। सिर में चोट अधिक होने पर दो दिनों से वह बेहोश चल रहा है। दस से अधिक रोड़ एक्सीडेंेट जयपुर शहर के हैं। चोटें कम होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार सत्तार भाई लाडनू से दिल्ली के लिए सफर कर रहा था। बोगी में यात्रियों की संख्या अधिक होने पर उस्ो डब्बे के भीतर खड़ा होने की जगह नहीं मिली। ऐसे में वह बोगी के पायदान पर खड़ा हो गया। इसी बीच आउटर सिगÝल पर गाड़ी जब पहुंची तो डब्बे हैंडिल से उसका हाथ छूट गया। संयोगवश उसी बॉगी मंे टिकिट चैकर मौजूद था, इमरजैंसी देख कर उसने तुरंत ही चैन खींच दी और चालक ने इमरजैंसी ब्रेक लगा दिए। हादसे में सत्तार भाई के सिर में अधिक चौटें आई है। कोई एक दर्जन टांके आए हैं। हाथ और पांव में भी फेHार आए हैं। बेहोशी की हालत में उसे एसएमएस की सघन उपचार इकाई में दाखिल करवाया गया है। अभी हाल तक उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं बताई जा रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.