City News: गोपालगंज में रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर 10 लाख रूपये संपत्ति की डकैती

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Sep 2022 03:48:22 PM
Robbery of property worth Rs 10 lakh in Gopalganj's house of retired railway worker

गोपालगंज | बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में डकैतों ने रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर डाका डालकर करीब 10 लाख रूपये की संपत्ति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार की देर रात डकैतों ने आदर्श नगर वार्ड 22 निवासी सगीर आलम के घर धावा बोला। इसके बाद डकैतों ने हथियार के बल पर सागीर आलम के परिवार के सभी सदस्यों को कब्जे में ले लिया और नकद और आभूषण समेत करीब दस लाख रूपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताय कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.