- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा जयपुर में निकाले गए पैदल मार्च को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा है।
सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के शासन में ना आमजन सुरक्षित है, ना बहन बेटियां सुरक्षित हैं और कांग्रेस के दिल्ली दरबार को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री पैदल मार्च कर पाखंड की राजनीति करने में व्यस्त हैं।
किसानों के नाम पर पैदल मार्च का ढोंग करने के बजाए मुख्यमंत्री जी को संपूर्ण किसान कर्जमाफी का वादा पूरा करना चाहिए, जो उनके नेता राहुल गांधी जी और उन्होंने चुनावी सभाओं में प्रदेश के किसानों से किया था। सतीश पूनिया ने एक अखबार की फोटो शेयर कर अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।