Satyendar Jain चक्कर आने से तिहाड़ जेल के शौचालय में गिरे, अस्पताल ले जाया गया

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2023 10:42:55 AM
Satyendar Jain fell down in Tihar Jail toilet due to dizziness, taken to hospital

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी ने यह जानकारी दी।

धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।’’जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

Pc:Aaj Tak



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.