Maharashtra में वर्षाजनित घटनाओं में सात लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 25 Jun 2022 10:38:41 AM
Seven killed in rain-related incidents in Maharashtra

औरंगाबाद : महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद और जालना जिलों में पिछले 24 घंटों मंं वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले में कन्नड़ तालुका के आड़गांव-जेहूर गांव में बादल फटने से आठ लोग बाढ़ के पानी में बह गये। इनमें से पांच को बचा लिया गया लेकिन एक महिला और दो लड़कियों की मौत हो गयी। एक अन्य घटना में सोयागांव तालुका के हनुमंत खेड़ा निवासी 20 वर्षीय किशोर पवार की बिजली गिरने से मौत हो गयी। जालना जिले में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रीना डावर, अंबाद धनंजय मैथे और शांताबाई रंगनाथ पवार के रूप में की गयी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.