शिवराज ने लगाए सप्तपर्णी और कचनार के पौधे

Samachar Jagat | Saturday, 23 Apr 2022 01:31:26 PM
Shivraj planted saptaparni and kachnar plants

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में उजियारा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के साथ सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संकल्प के तहत आज यहाँ स्मार्ट सिटी उद्यान में उजियार फाउंडेशन की श्रीमती ज्योति रत्रे, रामस्वरूप तथा वीरेन्द्र गुर्जर के साथ पौधरोपण किया।


इस अवसर श्री चौहान ने उद्यान में लगाए गए पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि सप्तपर्णी सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। इसके छोटे और मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर है।


उन्होंने बताया कि उजियार फाउंडेशन स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करती है। साथ ही वाटर हार्वेस्टिग और सीड बाल्स बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। फाउंडेशन ने विगत वर्षों में 100 से अधिक पौधे रोपे, जिनमें से लगभग 4० वृक्ष का रूप ले चुके है। खाली जगह पर पेड़ लगा कर उनकी देखवाल करना, घर के आसपास गंदगी नहीं करने तथा नागरिकों को सफाई का जिम्मा स्वयं लेने के लिए प्रेरित भी किया जाता है।


उन्होंने बताया कि श्रीमती ज्योति रत्रे ने 8 जुलाई 2021 को यूरोप महाद्बीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्स पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की। साथ ही 15 अगस्त 2021 को अफ्रीकी महाद्बीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहरा कर कीर्तिमान अपने नाम किया। साथ ही ठंड के मौसम में एवरेस्ट विटर ट्रेक पूर्ण कर साहसिक कार्य भी किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.