City News: आतंकवादियों के भागने के बाद शोपियां अभियान समाप्त

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Sep 2022 01:06:50 PM
Shopian operation ends after terrorists flee

श्रीनगर |  केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कोई नया संपर्क स्थापित नहीं होने के बाद अभियान समाप्त कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद शोपियां जिले के बसकुचन गांव में सोमवार दोपहर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई थी।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जैसे ही संयुक्त दल ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह इलाके के तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ कोई नया संपर्क स्थापित नहीं हुआ। ऐसा माना जा रहा कि कि आतंकवादी मौके से भाग गए होंगे। अभियान को समाप्त कर दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.