छोटे किसानों को सिचाई, उर्वरक, कम लागत पर सुरक्षित बाजार मिलने चाहिए : RK Singh

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2023 11:31:17 AM
Small farmers should get irrigation, fertiliser, secure market at low cost: RK Singh

दावोस : केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिह ने बुधवार को कहा कि विकसित देशों को विकासशील देशों में छोटे किसानों की मदद कर खाद्य व्यवस्था में बदलाव की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मदद में मुख्य रूप से सिचाई, उर्वरक और बाजार तक सस्ती पहुंच शामिल हैं।

रूस से तेल खरीदना जारी रखने के बारे में भारत की आलोचना के जवाब में नवीन और नवीकरणीय ऊर्ज़ा मंत्री ने कहा कि भारत द्बारा रूस से खरीदा जा रहा तेल, यूरोप द्बारा खरीदे जा रहे तेल का केवल एक छोटा हिस्सा था और दूसरों को उपदेश देने से पहले पश्चिम को रूसी तेल की खरीद पूरी तरह बंद करनी चाहिए। सिंह ने यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 2023 में एक चर्चा के दौरान कहा कि भारत सौर जल पंपों और हरित अमोनिया के साथ किसानों को उनके कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत किसानों को लाखों सौर जल पंप दे रहा है और जल्द ही अमोनिया आधारित उर्वरकों के आयात को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में हरित अमोनिया का उत्पादन करेगा। यह पूछे जाने पर कि अंतरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद भारत रूस से सस्ती गैस का आयात क्यों कर रहा है, सिंह ने कहा कि भारत एक महीने में रूस से जितनी गैस का आयात करता है, उससे अधिक यूरोप एक दिन में करता है। उन्होंने पूछा, ''भारत का अपने उत्तरी पड़ोसी के साथ संघर्ष था। क्या पश्चिम ने इसके बारे में कुछ किया? क्या उन्होंने आयात बंद किया?' 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.