Karnataka के गांव में सोनिया गांधी ने दशहरे पर मंदिर में पूजा की

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Oct 2022 04:39:09 PM
Sonia Gandhi worships in temple on Dussehra in Karnataka village

मैसुरु |  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के एच.डी.कोटे विधानसभा क्षेत्र के बेगुर गांव के भीमानाकोल्ली मंदिर में दशहरे के अवसर पर पूजा की। उन्होंने सुबह नागरहोल वन अभ्यारण्य के पास गांव के पुराने मंदिर में प्रार्थना की। कांग्रेस नेता के साथ ग्राम पंचायत सदस्य और स्थानीय विधायक अनिल कुमार सी. भी मौजूद थे। सोनिया गांधी इन दिनों चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लेने के लिये यहां हैं और वह मांड्या जिले में अन्य यात्रियों के साथ इसमें शामिल होंगी। दशहरे के लिये दो दिन के विराम के बाद यात्रा बृहस्पतिवार को मांड्या से आगे बढ़ेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.