Delhi Metro की येलो लाइन पर तकनीकी खामी के कारण सुल्तानपुर-घिटोरनी के बीच सेवाएं बाधित

Samachar Jagat | Monday, 12 Sep 2022 09:59:40 AM
Sultanpur-Ghitorni services disrupted due to technical snag on Delhi Metro's Yellow Line

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में ''तकनीकी खामी’’ के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेवाओं में बाधा के कारण सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़ रही।

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को सूचना देने के लिए सुबह करीब सात बजे ट्वीट किया, ''येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।’’ इससे करीब 20 मिनट पहले उसने ट्वीट किया था कि घिटोरनी और सुल्तानपुर के बीच ''सेवाओं में विलंब’’ है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''इस लाइन पर एक ट्रेन में कुछ तकनीकी खामी आ गयी लेकिन इसे दुरुस्त किया जा रहा है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.