उच्चतम न्यायालय को शीघ्र ही राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड से जोड़ा जाएगा : Justice Chandrachud

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Mar 2022 02:04:50 PM
Supreme Court to be linked to National Judicial Data Grid soon: Justice Chandrachud

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय को शीघ्र ही 'राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड’ (एनजेडीजी) से जोड़ा जाएगा न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनजेडीजी लंबित मामलों तथा तालुका से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अदालतों द्बारा मामलों के निपटारे की दर से संबंधित आंकड़ों का संग्रह करता है।

वर्तमान में इस पोर्टल पर केवल उच्च न्यायालय तक के आंकड़े ही दर्शाये गए हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की एक पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने सरकार की राजस्व अभियोग प्रक्रिया को सूचना प्रौद्योगिकी आधारित समाधान के जरिये सुगम बनाने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ उच्चतम न्यायालय की ई-समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा, “उच्चतम न्यायालय न्यायिक डेटा ग्रिड के लिए हमें पहले ही एक मॉड्यूल मिल चुका है।

यह डेटा ग्रिड तैयार है और मैंने सप्ताहांत में उसका अवलोकन किया। शीघ्र ही हमारे पास राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड का लिक होगा ताकि उच्चतम न्यायालय भी राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड पर उपलब्ध हो सके।”
केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बलबीर सिह द्बारा दाखिल स्थिति रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि आंकड़ों में सामने आया है कि अपील दायर करने में अब भी देरी हो रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.