Surendranagar : गुजरात में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, दो घायल

Samachar Jagat | Monday, 02 May 2022 10:17:42 AM
Surendranagar :  Four killed, two injured in road accident in Gujarat

सुरेंद्रनगर (गुजरात) : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में लिबडी के पास वैन और बस के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। लिबडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छह लोग विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजकोट से राजस्थान जा रहे थे तभी, राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर कटारिया गांव के पास देर रात ढाई बजे उनकी वैन विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर में वैन सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी। ये लोग राजकोट के रहने वाले थे। उन्होंने बताया, '' घायलों को लिबडी के एक अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच की जा रही है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.