- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने रसोई गैस के दाम बढ़ा जाने को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात की है।
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार कर दिया। मिडिल ईस्ट में तनाव और अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए हैं।
राजस्थान में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा होकर 916 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए बढ़कर 1911 रुपए पहुंच गया। सवाल ये है कि जब सरकार खुद कहती है कि देश में आपूर्ति का कोई संकट नहीं है, तो फिर आम आदमी की रसोई पर यह बोझ क्यों? खबरों के अनुसार, आज 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए तक बढ़ा दिए गए है। बढ़ी हुई कीमत आज से लागे हो गई है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें