सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने तीन गांजा तस्कारों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबारी में मुखबीर की सूचना के आधार पर कल एक जीप को रोका गया था। वाहन चैकिग के दौरान जीप में 138 किलो गांजा मिला। इन मामले में अखिलेश शिवहरे, शहरुख खान और सुशील झा को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों आरोपी दतिया जिले के रहने वाले है। जप्त किए गये गांजा की कीमत 14 लाख बतायी गई है।
पुलिस ने जीप को जप्त कर लिया है।