Assam में दो सरकारी अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 29 Jul 2022 04:35:00 PM
Two government officials arrested for taking bribe red handed in Assam

गुवाहाटी : असम में रिश्वत लेने के आरोप में दो सरकारी अधिकारियों को अलग-अलग अभियानों के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो निदेशालय के प्रमुख विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिह ने कहा कि एक अधिकारी को मोरीगांव, जबकि दूसरे को डिब्रूगढ़ में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''सरकारी अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो निदेशालय के साथ मोरीगांव पुलिस ने मोरीगांव की जिला आबकारी अधीक्षक बरसा बोरा बोरदोलोई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।'' दूसरी घटना में डिब्रूगढ़ में एक प्रखंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) को गिरफ्तार किया गया है। सिह ने ट्वीट किया, ''एक दिन में सरकारी अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ दूसरी कार्रवाई की गयी। सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, असम के निदेशालय ने रिश्वत के पैसे (एसआईसी) स्वीकार करते हुए बीईईओ, खुवांग, डिब्रूगढ़ के डीलिग सहायक कार्यालय नबज्योति सरमा को रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार किया।''
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.