विवाह समारोह में भारतीय मूल के दो लोगों ने मेहमानों पर चाकुओं से हमला किया, मामला दर्ज

Samachar Jagat | Saturday, 09 Apr 2022 02:49:11 PM
Two people of Indian origin attacked guests with knives in marriage ceremony, case registered

सिगापुर। सिगापुर में एक विवाह समारोह में दो लोगों पर चाकू से हमला करने का भारतीय मूल के दो व्यक्तियों पर शनिवार को आरोप लगाया गया। 'द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, रिमांड पर लिए गए 20 वर्षीय मुहम्मद साजिद सलीम और 19 वर्षीय निस्वान थिरुचेलवम वीडियो लिक के माध्यम से जिला अदालत में पेश हुए।


बून ले ड्राइव परिसर में बुधवार को एक कार पाîकग में आरोपियों ने प्रवीण राज चनथिरन पर चाकू से हमला किया था। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को कैद, जुर्माना और बेंत से पीटने की सजा सुनाई जा सकती है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को निगरानी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घायलों की उम्र नहीं बतायी, हालांकि उन्होंने पहले बताया था कि आरोपियों ने 22, 23 साल के दो लोगों पर हमला किया है।


दुल्हन युरोशिनी जोसेफिन (25) और दूल्हे इमैनुएल रवि (26) के विवाह की रस्म के दौरान दूल्हे को फोन आया कि शादी में शामिल उसके दोस्तों पर हमला किया गया है। घायल प्रवीण अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसके कई ऑपरेशन होंगे। दूसरे घायल व्यक्ति सरन कुमार को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.