UP : नोएडा में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 06 Jun 2022 10:16:35 AM
UP : Bounty crook arrested after encounter in Noida

नोएडा (उप्र):  नोएडा पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने बदमाश घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बदमाश की पहचान बुलंदशहर निवासी कफील के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त आलोक सिह के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस ने जब मोटरसाइकिल से जा रहे कफील को रुकने का इशारा किया तो यह पुलिसकर्मियों पर गोली चलाता हुआ भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। कफील डकैती की वारदात करने वाले फिरदौस गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.