UP: पेट्रोल का पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मी को कार से कुचला, मौत

Samachar Jagat | Saturday, 06 Aug 2022 11:49:40 AM
UP: Petrol pump worker crushed to death by car for asking for petrol money

फिरोजाबाद |  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात पेट्रोल भरवाने आए युवकों ने पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को कथित तौर पर कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सुरेश यादव का एस एन फिलिग स्टेशन नाम का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे चार युवक एक वैगन आर कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए और कर्मचारी शेर सिह (50 वर्ष) से 1,020 रुपये का पेट्रोल भरवाया।

नारायण के मुताबिक, कर्मचारी द्बारा पैसा मांगने पर युवक गाली-गलौज करते हुए कार लेकर भागने लगे। उन्होंने बताया कि युवकों ने कार के पीछे भागे कर्मचारी शेर सिह को कथित तौर पर लेकर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शिकोहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नारायण के अनुसार, पुलिस ने शनिवार तड़के फरार युवकों को कार सहित हिरासत में ले लिया और घटना के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.