UP: इटावा में यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 23 May 2023 12:22:14 PM
UP: Teenager dies due to drowning in Yamuna river in Etawah

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की कथित तौर पर गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चकरनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राकेश वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्राम गढाकासदा के निकट यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से अंश कुमार (14) की मौत हो गई।

नदी से कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम उसका शव बरामद किया गया।

Pc:Amrit Vichar



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.