UP: एटा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 01:51:08 PM
UP: Violent clash between two sides in Etah, many injured

एटा: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के मारहरा क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुयी  हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गोली लगने से और कई अन्य पथराव से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुरगमा गांव में शुक्रवार शाम वार्षिक मेले की शुरूआत हुयी थी कि दो पक्ष के लोगों के बीच गाली गलौच मारपीट में तब्दील हो गयी। मारपीट का यह सिलसिला आज भी जारी रहा और दो पक्षो के बीच पथराव और गोलीबारी हुयी।

लगने से राम कुमार नाम का युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है। उन्होने बताया कि एक लोधी पक्ष का आरोप है कि मेले के दौरान गांव के ही दूसरे धोबी पक्ष ने गांव की लाइट काटकर पथराव किया था। पथराव में कई लोग घायल हुए थे। आज सुबह धोबी पक्ष ने लोधी पक्ष के एक घर को घेर लिया और एक ही गली होने के कारण निकलने नही दिया। इस बीच दोनो तरफ से मारपीट और जमकर पथराव भी हुआ। सूत्रों ने बताया कि गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर कई थानों का फ़ोर्स मौके पर मौजूद है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.