- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पति-पत्नी का रिश्ता आपसी विश्वास का होता है। इस विश्वास पर ही दोनों उम्रभर एक-दूसरे के साथ जीवन गुजारते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज से इससे उलट एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को उसके दो प्रेमियों के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। यहां पर पति और उसके परिजनों ने डॉक्टर पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों के साथ मारपीट की।
इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची महिला और उसके दोनों प्रेमियों को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। पुलिस दोनों प्रेमियों को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि पति-पत्नी में पिछले दो वर्षाे से विवाद चल रहा है। इसी कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं। कासगंज जिले में ही सरकारी हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर पत्नी पर पति काफी समय से नजर रख रहा था। पति ने बुधवार को अपनी पत्नी को दो युवकों के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया।
इसके बाद डॉक्टर पति ने पूरे परिवार के साथ होटल के कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। डॉक्टर पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। पुलिस ने इस संबंध में जांच कर रही है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें