- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध समाप्त होने के नाम नहीं ले रहे हैं। यहां से रोजाना कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है। अब बदायूं से एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में महिला ने गांव के एक युवक पर घर बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला की चीखपुकार पर मोहल्ले के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीडि़ता स्वयं सहायता समूह की सदस्य है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि युवक की पत्नी भी इस समूह से जुड़ी है। इस कारण से उसका आरोपी के घर आना-जाना रहता है।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि रविवार को पत्नी की गैर मौजूदगी में आरोपी युवक ने फोन करके पीडि़ता ये बोलकर घर बुलाया कि ब्लॉक से कुछ लोग आएं हैं। इसके बाद पीडि़ता वहां पर पहुंच गई।
युवक ने घर का दरवाजा बंद कर पीडि़ता को दबोचा
इसके बाद युवक ने मौके का फायदा उठाकर अपने घर का दरवाजा बंद कर पीडि़ता को दबोच लिया। इसके बाद युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर आरोपी घर से फरार हो गया। इसके बाद पीडि़ता ने इस बात की जानकारी पुीिलस को दी। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें