Uttar Pradesh : भ्रष्टाचार निरोधक दल ने घूस लेते उप निरीक्षक को पकड़ा

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Jun 2022 10:49:26 AM
Uttar Pradesh : Anti-corruption team caught sub-inspector taking bribe

जौनपुर (उप्र) : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भ्रष्टाचार निरोधक दल ने मंगलवार को एक पुलिस उप निरीक्षक को दस हजार रुपये की कथित घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि उप निरीक्षक ने एक मुकदमे में एक आरोपी का नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि महातिम पांडेय का पड़ोसी अंबिका से जमीनी विवाद चल रहा था जिसमें मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उस मामले में एक आरोपी का नाम निकालने के नाम पर उप निरीक्षक हैदर अली ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर महातिम पांडेय ने भ्रष्टाचार निरोधक दल, वाराणसी इकाई को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि सूचना पर मंगलवार शाम भ्रष्टाचार निरोधक दल मड़ियाहूं पहुंचा।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक दल द्बारा दिए गए विशेष रसायन लगे दस हजार रुपये महातिम पांडेय ने जैसे ही उप निरीक्षक को दिये, वैसे ही भ्रष्टाचार निरोधक दल की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मडियाहूं कोतवाली लाकर उप निरीक्षक का हाथ धुलाया गया तो पानी लाल हो गया। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक के खिलाफ मडियाहूं कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.