Uttar Pradesh: घर में महिला के साथ जेठ ने किया दुष्कर्म, इसके बाद...

Hanuman | Thursday, 02 Jan 2025 03:19:57 PM
Uttar Pradesh: Brother-in-law raped a woman at home, after that...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा ससुराल में जेठ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

पीडि़त महिला ने बताया कि उनके पहले पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। दूसरी शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी गिरधारी के साथ 2021 में की। इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के रूप में दस लाख रुपए की मांग की गई। ये राशि मिलने के बाद पांच लाख रुपए मांग की जाने लगी।

इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। वह गत 13 अक्टूर को वह परिवार रजिस्टर में नाम डलवाने के लिए पति के घर पर आई। घर पर अकेला जेठ ही था। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर घर के अंदर ही जेठ उसके साथ दुष्कर्म किया। जेठ ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने मामला दर्ज करवाया। 

PC: newstrend
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.