Uttar Pradesh : नोएडा में एक युवक का शव बरामद

Samachar Jagat | Monday, 18 Jul 2022 09:50:04 AM
Uttar Pradesh : dead body of a youth found in noida

नोएडा (उप्र) : सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके गर्दन और पैर पर चोट के निशान हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (प्रथम ज़ोन) रणविजय सिह ने बताया कि रविवार रात सेक्टर-105 के पास एक युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ। उसके हाथ पर एक 'टैटू’ बना है, जिस पर रोहित लिखा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.