Uttar Pradesh: पति रुपए लेकर दोस्त से करवाता था पत्नी के साथ दुष्कर्म, फिर वीडियो बनवाकर... 

Hanuman | Thursday, 09 Jan 2025 03:31:22 PM
Uttar Pradesh: Husband used to get his wife raped by his friend for money, then made a video...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। उसके बारे में जानकर आपकी भी नींद उड़ जाएगी। यहां पर सऊदी अरब में काम करने वाले एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी का रुपए लेकर दोस्त से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने इस दौरान दूसरे दोस्त से पत्नी से दुष्कर्म किए जाने का वीडियो भी बनवा लिया था। 

नगर क्षेत्र निवासी पीडि़ता महिला ने एसएसपी पत्र देकर इस संबंध में शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसका विवाह करीब 14 वर्ष पहले गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति से हुआ था जो सऊदी अरब में काम करता है। वह करीब दो साल में घर वापस आता है।  महिला ने बताया कि पति का दोस्त एक दिन घर आया। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस बात की जानकारी पति को दी तो उसने भी उसे ही डाटा और दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।

पति ने पिटाई कर कहा कि  उसका दोस्त उसे रुपए देता है, ऐसे में उसे उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर वह उसे तलाक दे देगा। इसके बाद दोस्त ने कमरे में उसके साथ संबंध बना लिए। इस दौरान पति के दूसरे दोस्त से उसका वीडियो भी बना लिया। महिला ने बताया कि पति ने बाद में दोस्तों को घर भेजकर उसके साथ संबंध बनवाए और वीडियो बनवाकर सऊदी अरब मंगवाएं। 

PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.