Uttar Pradesh : सड़क हादसे में 24 से ज्यादा लोग जख्मी

Samachar Jagat | Saturday, 27 Aug 2022 09:48:40 AM
Uttar Pradesh: More than 24 people injured in road accident

गोंडा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में 24 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. टी पी जायसवाल ने बताया कि 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत नाजुक है। अधिकारियों ने बताया कि बलरामपुर जिले के मथुरा बाजार कस्बे से कुछ लोग एक व्यक्ति की मां का दाह संस्कार करने के लिए अयोध्या गए थे। घर लौटते समय रात करीब 10 बजे गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास अचानक सामने आए एक जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे गिर गया और 24 से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के के तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.