Uttar Pradesh: अपने ही घर में रात को भांजे ने मौसी के साथ किया दुष्कर्म, इससे भी नहीं भरा मन तो फिर...

Hanuman | Tuesday, 21 Jan 2025 09:08:41 AM
Uttar Pradesh: Nephew raped his aunt in their own house at night, if this did not satisfy him then...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के शामली से विवाहिता महिला के साथ सगे भांजे द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। विवाहिता महिला ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि  एक पखवाड़ा पर नाला निवासी बहन ने उसे अपने घर बुलाया था। इसके बाद पीडि़त महिला ससुराल से बहन के घर गई।   वहां पर बहन के लडक़े ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद भांजे ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात का अंजाम दिया। इसके बाद पीडि़ता अपने ससुराल आ गई। यहां पर भी महिला का पीछा करते हुए आरोपी भांजा पहुंच गया। इसके बार आरोपी महिला को डरा धमका कर अपने साथ कानपुर ले गया। 

महिला ने अपनी पति को सुनाई आपबीती
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी भांजे ने पीडि़त महिला के साथ कई दिन तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद महिला यहां से किसी तरह से निकलकर ससुराल आ गई। इसक बाद महिला ने आपबीती अपने पति को सुनाई। इसके बाद पीडि़त महिला ने अपने पति सहित अन्य लोगों के साथ थाने में मामला दर्ज करवाया। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.