Uttar Pradesh : सेवानिवृत्त फौजी ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

Samachar Jagat | Thursday, 18 Aug 2022 10:15:37 AM
Uttar Pradesh : Retired soldier shot dead his wife

इटावा (उत्तर प्रदेश) : इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कथित रूप से आपसी विवाद के बाद एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव सिह ने बृहस्पतिवार को बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के न्यू तुलसी अड्डा मोहल्ले में सेवानिवृत्त फौजी सतीश कुमार यादव ने बुधवार रात पत्नी सपना (35) को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना आरोपी और उसकी पत्नी के बीच कथित रूप से झगड़ा होने के बाद हुई। वारदात के बाद सतीश भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.