Uttarakhand : हरिद्बार पंचायत चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर

Samachar Jagat | Friday, 30 Sep 2022 09:44:08 AM
Uttarakhand: BJP on the way to big victory in Haridwar Panchayat elections

हरिद्बार : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के हरिद्बार जिले में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी जिला पंचायत बोर्ड की 44 में से पांच सीट जीत चुकी है और 15 सीट पर आगे चल रही है।

अब तक घोषित हुए आठ सीटों के परिणामों के मुताबिक, भाजपा ने पांच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो तथा क ांग्रेस ने एक सीट जीती है।
मतगणना अब भी जारी है लेकिन भाजपा जिला पंचायत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप उभर सकती है। उसके कुल 20 सीट जीतने की संभावना है। ब्लॉक और ग्राम पंचायत की 70 फीसदी सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

कुल 316 ग्राम प्रधान सीट में से 282 सीट के नतीजे घोषित किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर सीट भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीती हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने छह ब्लॉक पंचायतों में भी अधिकतर सीट जीती हैं। हरिद्बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पंचायत चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.