City News : राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

Samachar Jagat | Monday, 18 Jul 2022 02:48:49 PM
Voting underway for Presidential election in Rajasthan

जयपुर  | राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है और दोपहर तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित डेढè सौ से अधिक विधायक अपना वोट डाल चुके थे। विधानसभा परिसर स्थित मतदान कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ और सायं पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। मतदान शुरू होने से पहले ही कई विधायक लाइन में खड़े नजर आये। कांग्रेस विधायकों में श्री गहलोत ने सबसे पहले वोट डाला।

आदीवासी क्षेत्र के विधायकों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया और वे पहले मतदान करने पहुंचे। वोट डालकर आये फूल सिह मीना ने बताया कि भाजपा विधायकों में विधायक राम प्रताप कांसनिया ने पहला वोट डाला। इसी तरह मतदान करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा सतीश पूनियां, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गोविद सिह डोटासरा सहित कई विधायक शामिल हैं।

वोट डालने के बाद सत्तारुढè कांग्रेस एवं विपक्ष भाजपा के विधायकों ने अपने अपने दावे किए। कांग्रेस के विधायकों ने इस चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में 126-127 विधायकों के मत मिलने का दावा किया हैं वहीं भाजपा ने उनकी संख्या से अधिक मत राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिलने का दावा किया है।

विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और विधायक अंतरात्मा की आवाज पर वोट कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। खाद्य मंत्री मंत्री प्रताप सिह खाचरियावास ने कहा कि देश को ऐसा राष्ट्रपति नहीं चाहिए जो केंद्र के दबाव में काम करें। राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जो देश की आवाज को समझे, देश के दर्द को समझे।

इसी तरह कांग्रेस के डा रघु शर्मा सहित अन्य कई विधायकों ने अपना मत देने के बाद मीडिया के सामने दावा कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायकों के 127 मत श्री सिन्हा को मिलेंगे। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अन्य भाजपा विधायकों ने दावा किया है कि राजग उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू को भाजपा विधायकों की संख्या से अधिक मत मिलेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.