Weather update: देश के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी जारी

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2022 08:23:30 AM
Weather update: Alert of cold wave in many states of the country, snowfall continues in the mountains

इंटरनेट डेस्क। सर्दी का सितम लगातार जारी है। सर्दी के चलते लोगों का अब घरों में रहना मुश्किल होता जा रहा है और उसका कारण है गलन, गलन के कारण लोग घरों में अंदर नहीं रह पा रहे है। इतना ही नहीं गलन के कारण लोगों को दिनभर धूप सुहाने लगी है। इधर जैसे ही शाम होती है तो लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते है। दिन भर ठंडी हवाओं से लोगों को कंपकपी छूटती रहती हैै।

बात करले उत्तर भारत की तो यहां सर्दी ज्यादा देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार सर्दी बढ़ रही है। देश के कई राज्यों जैसे  यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के कई राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है।

इसके अलावा, पहाड़ों क्षेत्र मेें बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना व्यक्त की है। साथ ही राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में 11 साला नंबवर में ही बर्फजम गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.