Weather update: देश के कुछ हिस्सों में शीतलहर के साथ बारिश की संभावना

Samachar Jagat | Friday, 23 Dec 2022 08:50:19 AM
Weather update: Chance of rain with cold wave in some parts of the country

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा है और ठंडी हवाएं लोगों के कंपकनी छुड़ा रही है। ऐसे में सर्दी का असर अब ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहीं हालात रहे तो दिसंबर के अंत तक देश में कड़ाकें की ठंड और बढ़ जाएगा। ऐसे में जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आएगा। 

इधर मौसम विभाग ने भी देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे यहां सर्दी और बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई अन्य राज्यों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। इन राज्यों में तापमान भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री पर आ सकता है। उधर पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण भी सर्दी अधिक बढ़ रही है। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.