Weather Update: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, राजस्थान में तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार

Samachar Jagat | Friday, 12 May 2023 07:47:39 AM
Weather Update: Heat wave continues in many states of the country, temperature reaches beyond 43 degree in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का चल रहा है और उसके साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालात यह हो गए है की दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। देश के कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में अब गर्मी और तेज पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

बात अगर राजस्थान की कर ले तो यहा अबकी बार पारा 45 डिग्री के पार पहुंचेगा। इसी बीच 13 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा। लेकिन इसका असर ना के बराबर होगा। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान लू और आंधी चलने के पूरे पूरे आसार है। मौसम विभाग की माने तो अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री से दर्ज किया गया है। आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने से तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। 

pc-latestly.com

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.