Weather Update: गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, इस तारीख तक मानसून पहुंचेगा राजस्थान

Samachar Jagat | Saturday, 10 Jun 2023 07:39:15 AM
Weather Update: People are suffering due to heat, Monsoon will reach Rajasthan by this date

इंटरनेट डेस्क। मानसून की एंट्री के साथ ही अब ये कयास लगने शुरू हो गए है की कौन से राज्य में मानसून कब पहुंचेगा और बारिश होगी, कितनी होगी ये सब। हालांकि मानसून के केरल और कर्नाट में बरसने से वहां लोगों को राहत मिली है। लेकिन राजस्थान में सूरजदेवता अंगारे बरसा रहे है।

दिन का आलम तो यह है की गर्मी और तेज धूप के कारण आप घरों से बाहर नहीं निकल सकते है। बात तापमान की कर ले तो इस समय पारा 44 डिग्री के आस पास होगा। ऐसे में लोगों को बस ये राहत है की हीट वेव नहीं चल रही है। वहीं लोगों का अब मानसून का इंतजार है।

मीडिया रिपोटर्स  माने तो राजस्थान में मानसून 3 जुलाई तक प्रवेश कर सकता है। इस कारण यह है की केरल में मानसून की एंट्री के 25 दिन बाद राजस्थान में मानसून प्रवेश करता हैं। ऐसे में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है। इस हाल में अब लोगों को एक महीने की गर्मी सहनी होगी।

pc- insiderlive.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.