Weather update: राजस्थान में तेज धूप के कारण अभी से तपने लगा प्रदेश, तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पास

Shivkishore | Saturday, 07 Mar 2026 08:53:24 AM
Weather update: Rajasthan is already sweltering due to intense sunshine, with temperatures reaching close to 39 degrees.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होली के जाते ही गर्मी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को अभी से ही तेज धूप और गर्मी के कारण परेशानी होने लगी है। अभी तो मार्च महीने की शुरूआत हुई हैं और ऐसा लगन लगा हैं जैसे अप्रैल मई की सी गर्मी पड़ रही है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में अधकितम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

लगातार बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने, और दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ोतरी होगी। 

गर्म हवाओं का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो देश के लगभग 12 राज्यों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा तापमान ओडिशा के झारसुगुड़ा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।

pc- jagoindiajago.news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.