Weather Update: देश में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड, दिखने लगा कोहरा

Samachar Jagat | Thursday, 22 Dec 2022 08:48:54 AM
Weather Update: Severe cold in many places in the country, fog started appearing

इंटरनेट डेस्क। देशभर में अब कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है। अल लोगों को गलन के साथ ठिठुरन का अहसास हो रहा है। लगतार बर्फबारी से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि दिसंबर का महीना है और वो भी आखिरी समय में ऐसे में अब कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी ही।

इधर बात राजस्थान की करेें तो यहां उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान में गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है। हालांकि राजस्थान में अभी तक पूरे तरीके से कड़ाके की ठंड का लोगों को इंतजार है। वहीं चूरू में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री रहा।

इधर उत्तर भारत में कोहरे का असर अब दिखने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी की की गई जानकारी के अनुसार पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में कोहरा छाया रह सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.