Weather update: पहाड़ों की बर्फबारी ने पूर्वी राज्यों में बढ़ाई सर्दी

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2022 08:24:04 AM
Weather update: Snowfall in the mountains increased winter in eastern states

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम ने लोगों को धूजणी छुड़ा दी है। लगातार जारी बर्फबारी और ठंडी हवाओं की वजह से देशभर के लगभग सभी राज्यों में सर्दी का असर अब बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब लोगों को सर्दी के मौसम में अलाव और गर्म चीजों का सहारा लेना पड़ेगा। इतना हीं नहीं कही राज्यों में शीतलहर भी देखने को मिल रही है। 

बात करले उत्तर भारत की तो यहां ठंड अब ज्यादा हो चली है। यहां दिन का और रात का पारा अब गिरने लगा है ऐसे में अब रात के मौसम में ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सुबह के समय आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का लगातार जारी है। इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.