Weather update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, पश्चिमी जिलों में हो सकती हैं बूंदाबांदी, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम

Shivkishore | Saturday, 22 Feb 2025 08:48:02 AM
Weather update: Weather will change in Rajasthan, there may be drizzle in western districts, know what will be the weather in future

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दो दिनों में विक्षोभ की सक्रियता ने ठंड को बढ़ा दिया है। सुबह शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन के समय लोगों को गर्मी सताने लगी है। प्रदेश में गर्मी की एंट्री के बाद भी मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है। कई जिलों में ओले और बारिश के कारण मौसम ठंडा लग रहा है। वहीं शुक्रवार को कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां ठंडे माने वाले जिलों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं शुक्रवार को 8 शहरों का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और जालोर जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सीमावर्ती जिलों के तापमान में भी अगले 24 घंटों में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर हल्की सर्दी का अहसास होना तय है। मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक 23 फरवरी से पुनः तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कई जिलों में तापमान 30 डिग्री पार
करीब एक सप्ताह पहले राजस्थान के 20 जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। बाड़मेर का तापमान तो 35 डिग्री सेल्सियस से भी बाहर निकल गया था लेकिन अब अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को 20 के बजाय केवल 6 जिलों में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। 

pc-livevns.news

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.