- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। टीएमसी नेता ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अभी भी मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस बात का खुलासा एबीपी न्यूज-सीएनएक्स के सर्वे में हुआ है।
इस सर्वे के अनुसार, पश्चिम बंगाल के 38 प्रतिशत लोग सीएम के रूप में ममता बनर्जी की वापसी चाहते हैं। विधानसभा चुनावों से पहले हुए सर्वे में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पसंद बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष हैं।
भाजपा के इस नेता को 18.68 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि प्रदेश के 12.72 प्रतिशत लोगों की इच्छा है आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सौरव गांगुली मुख्यमंत्री बने। इस मामले में गांगुली तीसरे स्थान पर हैं। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है।