West Bengal : कोलकाता में करंट लगने से छात्र की मौत

Samachar Jagat | Monday, 27 Jun 2022 09:46:33 AM
West Bengal : Student dies due to electrocution in Kolkata

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में रविवार शाम बिजली के खंभे से करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 11 वर्षीय नीतीश यादव बारिश होने के बाद शाम लगभग सात बजे इलाके में टहल रहा था कि इसी दौरान उसने खंभे को छू लिया और तुरंत जमीन पर गिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग बाद में उसे विद्यासागर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.