रांची में आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने वाली भाजपा नेता पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई: Governor

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2022 09:20:06 AM
Why was no action taken against the BJP leader who harassed a tribal woman in Ranchi: Governor

रांची |  झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा से पूछा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दी गई नेता सीमा पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई जिनपर 29 वर्षीय आदिवासी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का आरोप है। भाजपा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की पत्नी पात्रा को निलंबित कर दिया है। इससे पहले एक वीडियो में पीड़िता सुनीता अपनी आपबीती सुना रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बैस ने रांची के अशोक नगर में रोड नंबर 1 निवासी पात्रा द्बारा अमानवीय तरीके से सुनीता को प्रताड़ित किए जाने की खबर का संज्ञान लिया है। बयान के मुताबिक, “राज्यपाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि पुलिस द्बारा अब तक दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। राज्यपाल ने पुलिस की ढिलाई पर भी गंभीर चिता व्यक्त की है।”



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.