इंटरनेट डेस्क। क्या भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने में सफल होगी। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल अचानक तेज हो होने के बाद इस प्रकार के कयास लगने लगे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने तो यह बात बोलकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है कि भारतीय जनता पार्टी की अगली सरकार की ताजपोशी पिछले वर्ष की तरह दिन निकलने से पहले नहीं बल्कि सही समय पर होगी।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने बयान दिया था कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 2 से 3 माह में महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी। इसके लिए भाजपा ने अपनी ओर से तैयारी प्रारम्भ कर दी है।
गौरलतब है कि पिछले साल फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजित पवार के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी, हालांकि यह सरकार 80 घंटे ही चल पाई थी। महाराष्ट्र में अभी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।