MP के बालाघाट में बाघ के हमले में महिला की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2022 10:31:13 AM
Woman killed in tiger attack in Balaghat, MP

बालाघाट (मप्र) : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बाघ के हमले में खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी बी आर सिरसाम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार दोपहर वारा सिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत नंदगांव में हुई। उन्होंने कहा कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी उइके (25) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह खेत पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला पर हमले के बाद वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर बाघ मृतक का शव छोड़कर जंगल में लौट गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से जंगल के पास नहीं जाने के लिए कहा गया है। नंद गांव के सरपंच विजय सहारा ने बताया कि बाघ पिछले एक माह से जंगल के आसपास के गांवों में घूम रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.