Mobile के कारण महिला को दिखना हुआ बंद

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2023 04:22:56 PM
Woman stopped seeing due to mobile

समाचार जगत पोर्टल डेस्क। अनेक लोगों की प्रॉब्लम होती है कि वे हर वक्त स्मार्ट फोन से चिपके रहते है। मगर सावधान! इससे आप को अंधा पन की समस्या हो सकती है। इस बारे में एक तीस साल की महिला का केस यहां के एस एम एस में देखने को मिला था। उसे आंखों से अजीब सा हो रहा था। उसकीआंखों के सामने रोशनी जाने की समस्या अपने चिकित्सक को बताई थी।

उसने यह भी बताया कि दिन भर में एक दो बार कुछ समय दिखना बंद हो जाता है। रात में वह जब उठ कर लाइट ऑन करती थी तो एक दो मिनट के लिए दिखना बंद हो जाता है। आई चिकित्सक के पास गई तो उसे बताया की आप की आंखें एक दम ठीक है। उसे न्यूरोलॉजिस्ट से चेकअप करवाने के लिए कहां गया। वहां भी सारे टेस्ट नॉर्मल पाए गए। उसके बाद डॉक्टर ने महिला की रूटीन लाइफ की  जानकारी ली गई तो उसने बताया कि उनका बच्चा स्पेसिली अबुल्ड है।

उसका खयाल रखने के लिए ब्यूटीशियन की नौकरी छोड़नी पड़ गई। अब जब उसे खाली समय मिलता है तो दिन में सात आठ घंटे मोबाइल पर टाइम पास करती थी। यहां तक रात के समय में भी लाइट बंद करने के बाद भी दो तीन घंटे मोबाइल देखने का रूटीन हो गया था। इस पर डॉक्टर ने उसे स्मार्ट फोन से दूर रहने को कहा।

इस पर उसकी अंधापन की समस्या कम हो गई। मंजू को स्मार्ट फोन विजन सिंड्रोम बताया गया था। इस समस्या में रोगी को आखों के आगे रोशनी के बाद भी अंधेरा छा जाना। अचानक धुंधला दिखाई देना। आंखो के आगे जिग जेक लाइन दिखना। कई बार चीजें दो दो दिखाई देना। आंखों में सूखापन बार बार आंसू आना,आंखों में चुभन होना,आंखों में ललाई रहना आदि है। स्मार्ट फोन के अलावा लैपटॉप और कंप्यूटर पर अधिक काम करने पर भी यह समस्या हो सकती है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.